सामग्री पर जाएँ

जंगली टर्की

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नर
मादा

जंगली टर्की उत्तरी अमेरिका का मूल पक्षी है।[1] यह टर्की की दो मौजूदा प्रजातियों में से एक है और गैलीफोर्मीस ऑर्डर का सबसे भारी सदस्य है। यह पालतू टर्की का पूर्वज है। गैलीफोर्मीस की कई अन्य प्रजातियों की तरह, टर्की में भी स्पष्ट लैंगिक द्विरूपता दिखाई देती है।

एक वयस्क नर का वजन सामान्यतः 5 से 11 किलोग्राम (11 से 24 पाउंड) होता है और इसकी लंबाई 100-125 सेमी (39-49 इंच) होती है। वयस्क मादा आम तौर पर 2.5-5.4 किलोग्राम (5.5-11.9 पाउंड) की होती है और 76 से 95 सेमी (30 से 37 इंच) लंबी होती है।[2] दो बड़े अध्ययनों के अनुसार, वयस्क नर का औसत वजन 7.6 किलोग्राम (17 पाउंड) और वयस्क मादा का औसत वजन 4.26 किलोग्राम (9.4 पाउंड) होता है।

शरीर के पंख आम तौर पर काले और गहरे रंग के होते हैं। कभी-कभी वह भूरे-भूरे रंग के भी होते हैं। परिपक्व नरों का सिर बड़ा, पंख रहित, लाल सा होता है। जबकि उनका गला पूर्ण लाल ही होता है। नरों की लंबी और पंखे के आकार की पूंछ होती है। इसके आलावा उसके सारे पंख चमकदार कांस्य रंग के होते हैं। नर मादा से काफी बड़ा होता है और उसके पंखों पर लाल, बैंगनी, हरा, तांबा, कांस्य और सोने की इंद्रधनुषी चमक होती है। मादाओं के पंख कुल मिलाकर फीके रंग के होते हैं।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Turkey News: अपनी किस्मत पर रोता है यह 'मोटा मुर्गा', खाते सब हैं पर कोई अपना नहीं मानता". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 5 जुलाई 2024.
  2. "Wild Turkey". National Geographic. 11 नवंबर 2010. मूल से 2011-11-24 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-04-01.
  3. Hill, Geoffrey E.; Doucet, Stéphanie M.; Buchholz, Richard (2005). "The effect of coccidial infection on iridescent plumage coloration in wild turkeys". Animal Behaviour. 69 (2): 387–94. S2CID 39103898. डीओआइ:10.1016/j.anbehav.2004.03.013.